October 1, 2026
IMG_COM_202610010816399820.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने जसपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी, सड़क, रोजगार और स्थानीय सरकारी सेवाओं को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में बीते दिनों जसपुर में आयोजित AAP के कार्यकर्ता सम्मेलन में सरदार सूबा सिंह को पार्टी की ओर से विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर सामने किया गया और पार्टी नेतृत्व ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को चुनावी मुद्दों में प्रमुखता देने की बात कही।

इसके साथ पत्रकार वार्ता के दौरान सूबा सिंह ने कांग्रेस और भाजपा के पिछले कार्यकालों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जसपुर की जनता लंबे समय से बेहतर सड़क, बस अड्डा, स्टेडियम, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल और सरकारी स्कूलों में सुधार जैसी बुनियादी जरूरतों की मांग करती रही है। उनका कहना है कि अब चुनावी राजनीति केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित न रहकर इस बात पर होनी चाहिए कि किस दल ने क्या काम किया और आगे क्या करने की ठोस योजना है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रत्याशी सूबा सिंह ने कांग्रेस और भाजपा के पिछले कार्यकालों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जसपुर की जनता लंबे समय से बेहतर सड़क, बस अड्डा, स्टेडियम, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल और सरकारी स्कूलों में सुधार जैसी बुनियादी जरूरतों की मांग करती रही है। उनका कहना है कि अब चुनावी राजनीति केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित न रहकर इस बात पर होनी चाहिए कि किस दल ने क्या काम किया और आगे क्या करने की ठोस योजना है।सूबा सिंह का कहना है कि यदि AAP को सरकार बनाने का अवसर मिलता है तो जसपुर में सरकारी स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका प्रस्ताव है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाए तथा लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े।उन्होंने कहा कि जसपुर की जनता को केवल चुनाव के समय किए जाने वाले वादों के बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में दिखाई देने वाला बदलाव चाहिए। AAP इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *