काशीपुर:बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में विगत 16 फरवरी 2026 से “इम्प्लीमेंटेशन ऑफ द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम” विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यशाला Mahindra & Mahindra की CSR पहल – Mahindra Pride Classroom के अंतर्गत आयोजित की जा रही थी।
कार्यशाला में संस्थान के बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (ऑनर्स) एवं एमबीए की द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन C. A. प्रभात दिवाकर ने छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल के साथ-साथ जीवन कौशल (Life Skills),सौम्य कौशल (Soft Skills )संचार कौशल (Communication Skills) प्रस्तुतीकरण कौशल (Presentation Skills) साक्षात्कार कौशल (Interview Skills) आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि
भावनाओं का प्रबंधन और चुनौतियों का समानसंबंध निर्माण और पारस्परिक कौशल व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक दक्षता के विषय में संपूर्ण जानकारियां दी गई । कार्यशाला में छात्राओं के अंदर उत्साह और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। एक सफ्ताह तक चली इस वर्कशॉप में अंतिम दिन 36 छात्राओं को अवॉर्ड एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जिनमें बीबीए की 11, बीसीए की 18 एवं बी.कॉम( ऑनर्स) की 17 छात्राएं शामिल रही। डॉक्टर निमिषा ने बताया कि संस्थान के प्लेसमेंट विभाग द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ट्रेंनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह एवं समस्त फैकल्टी का विशेष सहयोग रहा।
इस प्रकार की कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर कार्य कुशलता को जागृत करना है।यहां बताते चले की संस्थान की प्रबंध समिति लगातार इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन के लिए प्रयासरत रहती है जिससे विद्यार्थी इससे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
