खबर प्रवाह (NEWS FLO) 31 अक्टूबर, 2025
काशीपुर के समर स्टडी हाल विद्यालय प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में में काशीपुर पुलिस स्टेशन द्वारा ‘एक दौड़ देश के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की अध्यक्षता श्रीमती मुक्ता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व से देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनकी जयंती हमें एकता और राष्ट्र प्रेम का संदेश देती है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश की एकता अखंडता और राष्ट्र भावना का संदेश देते हुए उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि विंग कमांडर परगट सिंह व रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर विजय चौधरी थे। यह दौड़ लिटिल स्कॉलर काशीपुर से शुरू हुई, जिसका समापन समर स्टडी हॉल विद्यालय में हुआ। बहुत सारे प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर कपिल कुमार काशीपुर स्टेडियम, द्वितीय स्थान पर जय शर्मा काशीपुर स्टेडियम तथाअंश प्रजापति काशीपुर स्टेडियम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मधु पवार प्रथम, मोनिका कुमारी द्वितीय, तथा कोमल चौहान तृतीय स्थान पर रही। आज की इस प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण वरिष्ठ नागरिक हरिकेश सिंह रहे। इतनी अधिक उम्र में उनके साहस व उत्साह को देखकर समर स्टडी हॉल विद्यालय की ओर से उन्हें नगद धनराशि प्रदान की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह के दिशा निर्देशन में सफल रहा। सीओ दीपक सिंह, काशीपुर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी, एसएसआई अनिल जोशी, कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज चंदन सिंह, प्रतापपुर चौकी इंचार्ज ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय द्वारा सभी उपस्थित अतिथिगण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की अध्यक्षता श्रीमती मुक्ता सिंह ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाएं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रवि कुमार सिंह, डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह, सचिव शशांक सिंह, राहुल पैगिया डायरेक्टर हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल काशीपुर, उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेंद्र फरतियाल, नेहा पंत, निशा शर्मा, शुभांगी गुप्ता, सुमित बिस्ट, भूपेंद्र सिंह, गीता भारद्वाज, दीपेंद्र सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनीता तिवारी तथा पूनम अरोरा ने किया।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ साथ ऊधम सिंह नगर जिले के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर जिले के काशीपुर में भाजपा और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से एक रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। वही काशीपुर आईटीआई थाना पुलिस के द्वारा भी चैती मंदिर से लेकर आईटीआई थाना तक एक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसको काशीपुर के सीओ दीपक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
काशीपुर में रामनगर रोड स्थित स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज सुबह शुरू हुई पांच किलोमीटर लंबी मैराथन रन फॉर यूनिटी में 200 के करीब युवाओं ने जमकर प्रतिभाग किया। इस मौके पर मंच से वक्ताओं ने कहा कि आज से 15 नवंबर तक इस रन फॉर यूनिटी के बाद तीन से पांच दिवसीय पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के अलावा रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस, डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं और एनसीसी यूनिट की टीम ने इस मैराथन रन फॉर यूनिटी मैराथन में भाग लिया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू यूनिट की टीम के द्वारा छात्र छात्राओं को दोपहिया वाहन में हेलमेट और चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर विस्तार से बताया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि हमारी सोच और यह मिशन है कि हर जाति धर्म, हर संस्कृति के साथ हमारा देश है। हम सभी को इस गम फोन यूनिटी मैराथन के माध्यम से अनेकता एकता का परिचय देना है। हम सभी लोग एक साथ मिलकर आगे बढ़े और हमारा जो 2047 में विकसित भारत का सपना है वह सरकार हो सके।
इस मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर संगठनात्मक जिले के जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि जिन महापुरुष की जयंती के अवसर पर हम यह है रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, उनसे आज हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने कहा कि जहां युवा आगे बढ़ता है वहीं नेतृत्व आगे बढ़ता है। वहीं काशीपुर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं और इस अवसर पर वह यही कहना चाहते हैं कि हमें सबको राष्ट्र की एकता को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। हमें अपने मौलिक अधिकार के साथ साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए कि जिससे देश आगे बढ़ सके।
वही उत्तराखंड सरकार में पीसीयू चैयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि आज हम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 में जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस तरह से भारत को एकजुट कर आगे बढ़ाने का काम किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आजादी के बाद भी उन्होंने काफी ऐसे काम किए हैं जिसकी वजह से तक सारा देश उनको नमन कर रहा है।
भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर भरतपुर मेघा वाला मंडल के कार्यकर्ताओं, इंटर कॉलेज कुंडा के छात्रों एवं कुंडा थाना स्टाफ के संयुक्त सहयोग से आज भव्य मैराथन दौड़ (Run For Unity) का आयोजन किया गया।
इस मैराथन दौड़ में युवाओं, छात्रों, पुलिस कर्मियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सरदार पटेल जी के आदर्शों—एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। इसके पश्चात “रन फॉर यूनिटी” के तहत प्रतिभागियों ने एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए दौड़ पूरी की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि सरदार पटेल जी ने भारत की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, और आज का यह आयोजन उनके योगदान को नमन करने का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्पूर्ण आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी, विकासखंड जसपुर ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ,भाजपा मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी, महामंत्री सतपाल जाटव, पूर्व महामंत्री रवि साहनी , अनूप सिंह,ग्राम प्रधान कुंडा, डॉ . यूनुस चौधरी, दीपक गिरी, राकेश कांडपाल, जितेन्द्र चौहान इत्यादि क्षेत्रवासी एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
