February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 23 अगस्त 2025

काशीपुर नगर निगम पहुंचे विभाजन विभीषिका पीड़ित परिवारों के बुजुर्गों का महापौर दीपक बाली ने सम्मान किया और देश की आजादी में दिए गए उनके परिवारों के महान योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। वही 1947 विभाजन विभीषिका के पीड़ित इन परिवारों के गढ़ीनेगी क्षेत्र से आए इन बुजुर्गों ने भी महापौर दीपक बाली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महापौर ने शानदार कार्यक्रम आयोजित कर विभीषिका पीड़ितों को जो सम्मान दिया उसे हम कभी नहीं भूल सकते। इन्होंने महापौर को अपना आशीर्वाद भी दिया। इन बुजुर्गों में पहलवान चंद वर्मा बाबूराम बाठला सुरेंद्र चराया आदि रहे जिनके साथ सचिन बाढला पुनीत बाढला मुकेश चावला सौरभ बाढला आदि भी थे।

वहीं दूसरी ओर नगर निगम कार्यालय पहुंचे जसपुर ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष प्रधान संघ गुरमेज सिंह , महामंत्री प्रधान संघ मोहम्मद दानिश , उपाध्यक्ष प्रधान संघ आशीष चौहान , ग्राम प्रधान क़िलावली किशोर कुमार , ग्राम प्रधान बाँसखेड़ा खुर्द का महापौर ने स्वागत किया और उनके सफल राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *