February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 06 मई, 2025

काशीपुर में श्री गंगेबाबा मंदिर उदासीन आश्रम में आयोजित  श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर व्यास अमित मोहन जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला, रासलीला, और कंस वध जैसे दिव्य प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण और भक्तिपूर्ण वर्णन किया गया। श्रद्धालुजनों ने भक्ति से भरकर कथा श्रवण किया और कथा स्थल भावविभोर वातावरण में गूंजता रहा। सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में गोवर्धन लीला, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ब्रजवासियों की रक्षा हेतु गोवर्धन पर्वत उठाना, यमलार्जुन उद्धार, भगवान श्रीकृष्ण की करुणामयी बाललीला,

रासलीला, आत्मा और परमात्मा के मिलन की गहन व्याख्या, उद्धव-गोपी संवाद, गोपियों की अनन्य भक्ति का अद्वितीय चित्रण किया गया । कथा के दौरान कंस वध, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक के प्रसंग पर कथा कही गई। व्यास अमित मोहन जी द्वारा उक्त प्रसंगों को अत्यंत सरस, भावमय और गूढ़ भावार्थ सहित प्रस्तुत किया, जिससे सभी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं श्रीमद्भागवत के षष्ठम दिवस मंगलवार को श्रीकृष्ण का द्वारका गमन, रुक्मिणी विवाह, विदुर नीति, उद्धव उपदेश आदि प्रसंग का श्रवण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *