March 25, 2026

ख़बर प्रवाह (07अप्रैल, 2024)

आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश भर में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में काशीपुर में भाजपा के चुनाव कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के दिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

काशीपुर में प्रेस वार्ता करतीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक

काशीपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला एवं भगवान श्रीराम दरबार रूपी प्रतीक चिन्ह देकर भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा के लोकसभा चुनाव के अस्थाई कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान पिथौरागढ़ से पहुंची हनी पाठक ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा उत्तराखंड के कुमाऊं और विकास में विकास की गंगा धरातल पर निरंतर बह रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए होता है। इस चुनाव में हमारी मोदी सरकार ने क्या-क्या कार्य किया है वह हम लोगों को बता रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जो भी योजना जनता के लिए बनाई है उन योजनाओं को जनता को बताने का श्रेय हमारे प्रत्येक प्रत्याशी को जाता है। कहानी वह मोदी सरकार की योजनाएं जनता को बताते होंगे तो वही कहीं परिवेश में वह राज्य सरकार की योजनाओं को भी बताते होंगे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल लोकसभा संसदीय सीट के सांसद पद के प्रत्याशी के द्वारा जमरानी बांध, काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन, सूर्यधर योजना के साथ साथ लोकसभा क्षेत्र में करवाये गए अन्य कार्यों को भी गिनवाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जननायक करार देते हुए कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता नरेंद्र मोदी को लगातार अपना आशीर्वाद दे रही है। उत्तराखंड में चार धाम के अलावा सैन्य धाम के रूप में एक अन्य धाम को घोषित कर स्थापित करने की उपलब्धि हासिल करने वाली सरकार जो रही वह भाजपा की रही। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता ले रही है कुमाऊं एवं गढ़वाल में इस समय प्रगति हो रही है पहाड़ों पर शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए सरकार सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया गया जिससे जनता को पीने का पानी अब 24 घंटे निरंतर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन में विकास चरम सीमा पर है जहां देहरादून से दिल्ली तक ढाई घंटे की दूरी के लिए सड़कों का निर्माण किया गया तथा विभिन्न एक्सप्रेस बनाए गए हैं। उद्योग धंधों के लिए सरकार ने विभिन्न कार्य किए गए हैं। नैनीताल में उन्होंने सबसे बड़ा पार्किंग स्थल बनवाने के लिए कार्य किया।व काशीपुर क्षेत्र में आधुनिक पार्किंग की भी नींव रखी, काशीपुर से धामपुर के लिए अजय भट्ट द्वारा हाईवे की केंद्र से स्वीकृति दिलवाई, जिस पर कार्य शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून को पास कर यह सिद्ध कर दिया है कि नकल विरोधी अब कोई भी इस कार्य में करने से पहले 100 बार सोचेगा। मोदी सरकार ने कोरोना काल में भी देश की भलाई के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा की जब कोरोना काल से सम्पूर्ण विश्व जंग लड़ रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही प्रयासों से भारत में वैक्सीन का निर्माण किया गया। जिसमे देश के लोगों ने उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने अंत में कहा कि उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा का जीत का परचम लहराएगा और इस बार भी भाजपा नरेंद्र मोदी जी की विकास की नीतियों के दम पर 400 सीटो पर विजय करेगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में काशीपुर नगर निगम की निवर्तमान महापौर उषा चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ईश्वर चंद गुप्ता, पुष्कर बिष्ट, रिकी पोंटिंग, डा. गिरीश तिवारी, संदीप भोज बलजीत सिंह बल्ली आदि जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *