बड़ी ख़बर- चांद पर लहराया तिरंगा, चन्द्रयान 3 चांद पर सफलता पूर्वक उतरा, वैज्ञानिकों समेत पूरे देश में खुशी की लहर, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के सभी नेताओं ने दी वैज्ञानिक और पूरे देश को शुभकामनाएं।
चंद्रयान 3 की सफलता पर यह बोले पीएम मोदी–
“मैं इस वक्त साउथ अफ्रीका में हूं लेकिन मेरा मन चंद्रयान 3 महाअभियान पर लगा हुआ है। नया इतिहास बनते देख हर भारतवासी गर्व में है। मैं भी अपने देशवासियों के साथ इस उमंग उल्लास से जुड़ा हुआ हूं। मैं चंद्रयान मिशन की टीम को जी जान से बधाई देता हूं।”





