February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (06 अगस्त, 2023)

चन्द्रयान 3 से एक बेहद खुशखबरी सामने आ रही है, जिससे हर भारतीय अपने आप पर गर्व महसूस कर सकता है। चन्द्रयान-3 को लेकर इसरो ने ट्वीट कर कहा कि ये चन्द्रयान-3 है, मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं chandrayaan-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। चंद्रयान बीती देर शाम (5 अगस्त) चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है। 23 अगस्त को इसके लैंडिंग की सम्भावना है। चन्द्रयान ने अंतरिक्ष से अपना पहला वीडियो भेजा है। इससे पहले 14 जुलाई को हुई लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 ने शुक्रवार तक दो तिहाई दूरी तय कर ली थी। उम्मीद जताई जा रही है कि सब कुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी। बीते रोज 5 अगस्त को चंद्रयान 3 चांद की कक्षा में दाखिल हुआ, इस दौरान उसने चांद का एक वीडियो बनाया। चंद्रयान ने अंतरिक्ष से अपना पहला वीडियो भेजा है, जिसमें हैरान कर देने नजारा दिखा. वीडियो में दिख रहा कि कैसे चंद्रयान 3 चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा है। इस वक्त चंद्रयान-3 तेज गति से चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *