February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (07 जून, 2023)

दूरदर्शन की पहली अंग्रेजी महिला न्यूज़ एंकर के तौर पर 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाली न्यूज़ एंकर गीतांजलि अय्यर का आज निधन हो गया। 90 के दशक में दूरदर्शन की मशहूर एंकर गीतांजलि अय्यर मॉर्डन लुक के साथ साड़ी का कॉम्बिनेशन के साथ साथ न्यूज रीडिंग और अपने अनोखे हेयरस्टाइल को लेकर काफी मशहूर थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्ष 1971 में उन्होंने अंग्रेजी एंकर के तौर पर ‘दूरदर्शन’ जॉइन किया था। वह ‘दूरदर्शन’ की पहली अंग्रेजी प्रजेंटर थीं। अपने करीब 30 साल के टीवी पत्रकारिता के करियर में उन्हें कुल चार बार बेस्ट एंकर पर्सन का अवॉर्ड भी मिल चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *