February 7, 2026

खबर प्रवाह (15 जनवरी, 2023)

काशीपुर में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान मेँ शिवनगर कॉलोनी मेँ आयोजित साप्ताहिक सदभावना सत्संग कार्यक्रम मेँ साध्वी स्नेहा बाई ने कहाकि मानव की आत्मा परमात्मा का अँश है। परन्तु अज्ञान वश अपने पूर्व कर्मों एवं माया के प्रभाव के कारण वो अपने आधार से दूर हो चुकी है। महात्मा विद्युतानंद ने कहा कि भगवान के नाम से किये गये पूजा, आरती, यज्ञ-हवन, कर्मकाण्ड आदि मन को क्षणिक सुख-शांति देते हैँ। ईश्वर तत्व एवं भगवत प्राप्ति की विधि चेतन सदगुरू की कृपा से उनके आत्मज्ञानी संत ही बताते हैँ।साध्वी मधुलता बाई ने कहाकि हे,मानव! तू अपने प्राणपति को जानकर, निरंतर प्रभु का संग कर, जैसे परमात्मा हर-दम, पल-पल हर प्राणी के साथ है। कार्यक्रम में पी०के०शर्मा, नरेशकुमार, करन सिंह, मदन सिंह, उत्तमपात्र, दलपत सिंह, होरीलाल, डॉ० राजकुमार, डॉ० मलखान सिंह, बृजेश गुप्ता, शोभा शर्मा, लक्ष्मीदेवी, मायादेवी, रामहरि देवी, कृष्णादेवी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *