February 13, 2026

खबर प्रवाह (01 अक्टूबर, 2022)

काशीपुर में आज रक्तदान दिवस के अवसर पर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत एक जन जागरूकता रैली निकाली गयी। जनजागरूकता रैली महाविद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार एवं महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० कीर्ति पन्त द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० वन्दना सिंह ने स्वयं सेवियों को रक्त को शरीर में आवश्यकता, महत्व, लाभ व रक्तदान के समय ध्यान देने वाली सावधानियों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ० गीता मेहरा द्वारा स्वत्तदान से सम्बन्धित पोस्टर बनवाकर स्वयं सेवियों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ० मन्जु सिंह, डॉ० अंजलि गोस्वामी, डॉ० रंजना, डॉ० ज्योति गोयल, डॉ० मंगला, श्रीमती मीनाक्षी पन्त आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *