March 24, 2026

कुमाऊं यूनिवर्सिटी से संबद्ध काशीपुर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के नए सत्र का शुभारंभ बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुमायूं जोन के डीआईजी श्री निलेश भरणे काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा काशीपुर महापौर श्रीमती उषा चौधरी प्रसिद्ध उद्यमी देवेंद्र जिंदल प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं मुरादाबाद चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के चेयरमैन नवीन अरोड़ा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी नीलेश भरणे द्वारा विद्यार्थियों को सफल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी चाहे वह किसी भी श्रेणी का हो या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर रहा हो, उस विद्यार्थी को पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए क्योंकि पढ़ाई के लिए सिर्फ संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती बल्कि यदि कोई छात्र निश्चित उद्देश्य बनाकर पढ़ाई करें तो वह निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही अपने मनपसंद विषय पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया गया। काशीपुर महापौर द्वारा छात्राओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। केवीएस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री देवेंद्र जिंदल द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन कठिन परिश्रम एवं सामाजिक कार्य के प्रति सकारात्मक रुख पर बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में सभी गणमान्य मेहमानों द्वारा एवं कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा द्वारा मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम में ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के चल रहे विभिन्न विषयों के लिए विभिन्न गेस्ट स्पीकर को भी बुलाया गया था, जिन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाली चुनौतियों एवं अवसरों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कॉलेज में प्रमुख रूप से कॉलेज चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा, श्रीमती निभा मेहरोत्रा, कालेज सेक्रेट्री शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीट्यूशन हेड प्रतिमा सिंह , कालेज को-ऑर्डिनेटर शीतल सुब्बा, कॉलेज रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल और प्रवेश ले चुके सभी नए छात्र उनके अभिभावक एवं शिक्षक गण उपलब्ध थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *