February 7, 2026

भाद्रपद शुक्ल की द्वितीय तिथि यानी की (दौज) कल है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र मास के महीने में प्रथम नवरात्र से शुरू होने वाले मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले चैती मेले की 6 माह पूर्व जाने वाली ध्वजा यात्रा कल मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के लिए जाएगी। यह ध्वजा यात्रा कल दोपहर 2:00 बजे नगर देवी मंदिर पक्काकोट से निकलेगी जो कि चैती मंदिर जाएगी एवं ध्वज स्थापना कर शाम को वापस आएगी। इसके पूर्व प्रातः 9:00 बजे से हवन पूजन प्रारंभ होगा तथा दोपहर 1:00 बजे पूर्णाहुति एवं सांकेतिक बलि देने के बाद सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री मां के प्रति रूप में नारियल लेकर पालकी में बैठेंगे तथा इसी के साथ ध्वज यात्रा आरंभ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *