जसपुर में कांग्रेसी विधायक द्वारा अपने ऊपर हमले का आरोप लगाते हुए जहां आज कोतवाली में अपने सैकड़ों समर्थको के साथ धरना प्रदर्शन किया तथा कार्यवाही की मांग की तो वहीं इसी मामले में जसपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता की।
आपको बता दें कि बीते रोज जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कुछ लोगों के खिलाफ अपने साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर आज अपने समर्थकों साथ कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग कर तथा जिले के कप्तान पर उनकी हत्या करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। विपक्षी विधायक के आरोपो के बाद जसपुर की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप की जंग शुरू हो गई है। इसी के चलते जसपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने भी कांग्रेसी विधायक पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। भाजपा नेता डॉ. सिंघल ने क्षेत्रीय विधायक द्वारा लगाए गए सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों को नकारते हुए क्षेत्रीय विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने आज अपने निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक आदेश चौहान पर लोगो से गाली गलौज, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने को उनकी आदत में शुमार होना बताया। उन्होंने साथ ही लोगों की आवाज उठाकर बाद में दबाव में लेकर कथित तौर पर निजी स्वार्थ साधना जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान डॉक्टर सिंघल ने उनके पूर्व गनर प्रयाग सिंह पर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व गनर को हटाए जाने के फैसले को सही ठहराया है।






