बैंक ऑफ बड़ौदा शीर्ष प्रबंधन ने काशीपुर क्षेत्र की स्थानीय शाखाओं में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए कई शाखाओं में नए प्रबंधकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में काशीपुर क्षेत्र की मुख्य चौराहे पर स्थित मुख्य शाखा मैं भी प्रबंधन वर्ग में फेरबदल किया गया है। मुख्य शाखा में पूर्व में नियुक्त चीफ मैनेजर विजेंद्र कुमार की जगह अब नए चीफ मैनेजर को भेजा गया है अब काशीपुर मुख्य शाखा में राजीव सुनथा नए मुख्य प्रबंधक होंगे। आज शाखा में पहुंचने पर शाखा में मौजूद ग्राहकों और व्यवसायियों ने उनका स्वागत किया।






