काशीपुर में आज उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे ने चैती रोड स्थित ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण तथा वृक्षारोपण को विशेष महत्व देते हुए कहा कि आज के समय में पौधारोपण वृक्षारोपण का बहुत महत्व है क्योंकि इन्हीं से हमें ऑक्सीजन मिलती है और कोविड काल में ऑक्सीजन की कमी काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
इसके बाद रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में उन्होंने प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस था और 6 जुलाई को उनकी जयंती थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में जो ऑक्सीजन की वजह से जनहानि हुई है,उन सबको ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जाता है जो उत्तराखंड का लोक पर्व और त्यौहार भी है । इन सबको ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यह संकल्प लिया कि प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ साथ मानव जाति को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके। इस भांति वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से सब को ऑक्सीजन मिले कोई अपना अंग खोकर न जिए। कॉविड कॉल में ऑक्सीजन की कमी से जो जनहानि हुई है वह अब न हो, इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे उत्तराखंड प्रदेश में पौधे लगाने की मुहिम छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारा लक्ष्य एक करोड़ पौधे लगाने का है जिससे उत्तराखंड वासियों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके और वातावरण शुद्ध रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आंगन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अगर यह मुहिम हमारी जनता ने अभी से छेड़ दी तो वह दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन की कमी से किसी की जनहानि नहीं होगी और शुद्ध वातावरण उत्तराखंड में नहीं पूरे देश में रहेगा।






