February 7, 2026

उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का सेहरा पुष्कर सिंह धामी के सर पर बांधते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। जिसके बाद प्रदेश की राजधानी देहरादून के साथ-साथ प्रदेश के अन्य स्थानों पर भाजपाइयों के द्वारा मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की गई तो वही पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर रामनगर में उनके समर्थक पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश चंद्र सती के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को मिष्ठान स्वरूप लड्डू खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश अग्रवाल,ग्राम प्रधान कानियाँ सुरेश घुग्तियाल,ग्राम प्रधान कृपाल जोशी,बूथ अध्यक्ष दीपा पांडे,ममता पांडे,दिग्विजय तिवारी,विनोद करगेती, कमल रावत,भुवन,त्रिभुवन असवाल,दीपू मेहरा शिवा गोसाई, सुबोध चमोली,पृथ्वी सिंह रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *