पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। दिल्ली से आज आए राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ 5 सांसदों के साथ होटल में बैठक की। जिसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधानमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने पर निर्णय लिया गया।







