February 7, 2026

काशीपुर में रंगों के पर्व होली के अवसर पर बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधा कृष्ण के साथ भव्य फूलों की होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के रामनगर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के काशीपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी दीपक बाली और उनकी पत्नी उर्वशी वाली के साथ साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर रंगो के पर्व होली के प्रतीक के रूप में राधा कृष्ण के नृत्य के साथ साथ फूलों की होली का भी आयोजन किया गया। आप नेता दीपक बाली ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में होली के त्यौहार को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ता होली के गीतों पर झूम रहे हैं और नाच रहे हैं तथा फूलों की होली खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार को खुशियों और रंगों का त्योहार माना गया है इस अवसर पर मैं ईश्वर से दुआ करूंगा कि सभी के जीवन में खुशियों की बहार रहे और उनका जीवन आगे निरंतर बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *