February 7, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी 10 मार्च को प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है।

उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित मंडी समिति के गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी 10 मार्च को मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रखंड की जनता ने हमेशा से ही राष्ट्रीय पार्टी को अपना समर्थन दिया है। उत्तराखंड की जनता यह भली-भांति जानती है कि सरकार एक ही तरह की अच्छी होती हैं। वही ठीक से विकास कर सकती हैं। राज्य के विकास को स्थिरता प्रदान करने के लिए राज्य की जनता ने इस बार अपने मत का प्रयोग किया है। ने कहा कि पिछले 5 साल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में रहे हैं और आने वाले 5 साल भी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के होंगे और उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार उत्तराखंड में बन रही है। विपक्ष के द्वारा लगातार समय-समय पर इंजन के ड्राइवर बदलने के आरोप पर उन्होंने कहा कि गाड़ी सही चाहिए ड्राइवर बदलने से कुछ नहीं होता है। चुनाव के दौरान पार्टी में भितरघात के मामले चुनाव के ठीक बाद सामने आने पर उन्होंने कहा कि और इन मामलों का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सरकार चुनाव के दौरान जनता से किये गए सभी वादों को पूरा करेगी। यूक्रेन में भारतीय छात्रों एवं अन्य भारतीय नागरिकों को सकुशल निकाले जाने के मामले में उन्होंने सरकार की तारीफ की। इस मौके पर गजराज सिंह बिष्ट, उषा चौधरी, सीमा चौहान, मंजू यादव, रीति नगर, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, हितेंद्र भटनागर उर्फ मिंटू भटनागर, मोहन सिंह बिष्ट, रजत सिद्धू, पुष्कर बिष्ट, बबलू चौधरी, त्रिलोक सिंह चीमा, सरबजीत सिंह आदि अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *