
Share This News!
उत्तराखंड चुनाव में मतदान 14 फरवरी को होना है ऐसे में सभी प्रत्याशियों का प्रचार अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। मतदान के लिए अब मात्र कुछ ही दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान पर गांव और शहरी क्षेत्रों में गलियों, मुहल्लों व निवासी में पहुंचने लगे हैं। प्रत्याशियों के अलग-अलग समूह सुबह और शाम के समय प्रचार करने पर जोर दे रहे हैं।

वही बात करें जसपुर विधानसभा क्षेत्र की तो कांग्रेस का गण माने जाने वाली इस सीट पर मुकाबला इस बार काफी रोमांचक होने वाला है जिसमें सभी पार्टियों ने अपना-अपना प्रचार तेज कर दिया है इसी क्रम मे जसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेत वाला में कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के पहुंचने पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न दलों को छोड़कर आए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान ने विभिन्न दलों को छोड़कर आए लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है जसपुर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और वह पहले से अधिक वोटों के अंतराल से जीतकर कांग्रेस का परचम लहराएगी । उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 में जो वादे किए थे उसके विपरीत काम किया। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ते दाम ने गरीब का दम निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी घोषणाएं अभी शुरू नहीं हुई कि भाजपा ने नई नई घोषणाओं का अंबार लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जसपुर क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास हो सके इसको लेकर मैंने पूरे 5 वर्ष तक संघर्ष किया परंतु उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने पक्षपात करते हुए मेरी एक न सुनी उन्होंने भोगपुर डैम ग्राम सभा का दर्जा दिलाए जाने को लेकर भी कड़ा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेश जनता को जिताने का मन बना चुकी है ऐसे में जब प्रदेश में सरकार कांग्रेस की होगी और विधायक भी कांग्रेस का होगा तो विकास के पहिए पर जसपुर क्षेत्र बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का कार्यकाल नाकामियों के लिए याद किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान काग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान ने लोगों से घर घर जाकर कांग्रेश के पक्ष में वोट देने की अपील की

इस दौरान नरेंद्र दीप सिंह ग्राम प्रधान एहसान अहमद पूर्व उप ग्राम प्रधान तहसीन अहमद शमशाद हुसैन तौफीक अहमद सरदार अनूप सिंह सरदार सुरेंद्र सिंह सिमरन पाल सिंह परमजीत सिंह गुरचरण सिंह गुरनाम सिंह विक्की मनप्रीत साही आदि तमाम लोग मौजूद रहे

