February 8, 2026

काशीपुर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को एक जोर का झटका धीरे से लगा है।भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (अल्पसंख्यक मोर्चा) जफर मलिक अपने लगभग आठ दर्जन समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ मिले हैं। बताते चलें कि जफर मलिक भारतीय जनता पार्टी में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। समाज में उन्हें विद्वान एवं राजनीतिक विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बेहद करीबी माने जाने वाले जफर मलिक ने पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा एवं वरिष्ठ कांंग्रेस नेत्री अलका पाल के अनुग्रह के बाद भारतीय जनता पार्टी को आज हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मौहल्ला पंजाबी सराय स्थित जफर मलिक के आवास पर पूर्व सांसद बाबा, श्रीमती कामाक्षी सिंह एवं अलका पाल समेत वरिष्ठ कांग्रेसियों ने जफर मलिक सहित वहां मौजूद लगभग आठ दर्जन लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

मीडिया से रूबरू होते हुए जफर मलिक ने कहा कि वह खुद को भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों से बेहद कुंठित थे। इसीलिए अपने राजनीतिक गुरू यशपाल आर्य जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं की सलाह के बाद विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बताते चलें भाजपा को यह बहुत बड़ा झटका लगा है। पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गफ्फार खान ने भी भाजपा की नीतियों से क्षुब्ध होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। माना जा रहा है कि जफर मलिक का कांग्रेस में जाना जहां कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगा वहीं भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तर पर जीत के लिए खतरे की घंटी माना जा सकता है। मीटिंग में हाजी अमीर अहमद, खलील खान, नन्हू, शहवाज, राजू, फिरोज़, सोनू, नाहिद, शाकिर, फिरोज़, फुरकान खान, बब्बू खान, अफरोज अंसारी, लईक भाई, गफ्फार भाई, उमर, आसिफ मलिक, शाहिद मलिक, इसरार अहमद आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *