February 7, 2026

जसपुर की राजनीति में अब नया मोड़ आ गया है। झाड़ू छोड़ अब हाथी की सवारी करेंगे अजय अग्रवाल। पूर्व में आम आदमी पार्टी के नेता अजय अग्रवाल बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। बसपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मेघराज सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ आप छोड़ के आये पदाधिकारियों ने भी ली बसपा की सदस्यता ली। अब यह तय हो गया है कि जसपुर विधानसभा से अजय अग्रवाल बसपा के प्रत्याशी होंगे। बसपा में अजय अग्रवाल के आने के बाद जसपुर में बिगड़ा भाजपा व कांग्रेस का समीकरण, वहीं आशंका है कि वह आम आदमी पार्टी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *