February 7, 2026

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ऊधम सिंह नगर की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीत हासिल कर एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में जसपुर विधानसभा सीट से इस बार भाजपा का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा और कांग्रेस को इस बार मुंह की खानी पड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के युवा मुख्यमंत्री की सोच और तेज रफ्तार कार्यों से विपक्षी पार्टियां बौखला सी गयी हैं। उनके पास किसी भी तरह का कोई मुद्दा नहीं रह गया है। जनता ने एक बार फिर भाजपा सरकार की नीतियों और लाभकारी योजनाओं को देखते हुए राज्य में भाजपा को भारी से भारी बहुमत के साथ जिताने का मन बना लिया है। इसके लिए काफी हद तक श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है। वहीं राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कार्यशैली से सभी का मन विकास की तरफ आकर्षित कर लिया है। जनता ने एक बार फिर भाजपा सरकार की नीतियों और लाभकारी योजनाओं को देखते हुए राज्य में भाजपा को भारी से भारी बहुमत के साथ जिताने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *