February 8, 2026

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि विगत साढ़े 4 वर्षों से प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के धन का दुरुपयोग कर रही हैं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में मात्र खोखली जनहित की योजनाएं धरातल पर पोस्टर बॉय बन कर प्रदेश में चल रही हैं जमीनी स्तर पर यह योजनाएं कोरी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के निरंतर परिवर्तन की ऐसी लहर चली की भाजपा हाईकमान ने दो बार परिवर्तन कर यह सिद्ध कर दिया था कि प्रदेश में विकास करने में दोनों ही मुख्यमंत्री जमीनी स्तर से काम करने में फेल रहे । उन्होंने कहा कि अब जबकि तीसरे मुख्यमंत्री के कार्यकाल का कम समय रह चुका है ऐसे में जनता के धन का पोस्टर , फ्लेक्सियो एवं अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देखकर जनता के धन का भाजपा सरकार दुरुपयोग कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता आज भाजपा की करनी और कथनी को समझ चुकी है यह लोग मात्र जनता को समस्याओं की लाइन में ही लगाना जानते हैं परंतु प्रदेश का विकास करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने क्षेत्र एवं प्रदेश की सम्मानित जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करें ताकि जुमलो की पार्टियों को सत्ता से बेदखल कर जमीन से जुड़ी कांग्रेस पार्टी को ही मिशन 2022 में विजय बनाकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *