February 8, 2026

काशीपुर के किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने किसान सेवा समिति के प्रांगण पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने और समय से खाद नहीं मिलने का आरोप लगाया।

दरअसल काशीपुर में महानगर किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा चीमा चौराहे स्थित दक्षिणी किसान सेवा समिति के प्रांगण में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ दोगलापन कर रही है। कहा कि किसानों को सही समय पर खाद न मिलने से उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण आज प्रत्येक नागरिक भाजपा सरकार से परेशान और हताश है। कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा कि गेहूं बुवाई के इस सीजन में किसानों को खाद की आपूर्ति सुचारू रूप से ना होने पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे देश के अन्नदाता किसानों से करती हैं परंतु वह सारे वादे धरातल पर कोरे साबित हो रहे हैं। कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि गन्ना किसानों का समर्थन मूल्य भी अभी तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है, जिससे किसानों में बेहद आक्रोश है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दक्षिणी किसान सेवा समिति के एमडी सुरेंद्र चंद्र सती को सौंपा गया। वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, महिला महानगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य, अरुण चौहान, प्रदेश सचिव अलका पाल, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, जफर मुन्ना, त्रिलोक सिंह अधिकारी, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, महेंद्र बेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *