February 7, 2026

काशीपुर के क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आज अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर पार्टी के बढ़ती उम्र के नियम का हवाला देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में स्वयं चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। वहीं उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान अपने पुत्र त्रिलोक  सिंह चीमा को विधानसभा  चुनाव में टिकट की दावेदारी की पैरवी की।

 

काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि  उनकी जगह उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा भाजपा के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काशीपुर से उम्मीदवार घोषित करे। 20 वर्षों से विधायक का चुनाव लड़े और जीते चीमा ने कहा कि उनकी आयु लगभग 76 वर्ष हो चुकी है। पार्टी आमतौर पर 75 से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती है इसीलिए वह आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी न कर अपने बेटे त्रिलोक सिंह चीमा के लिए टिकट की मांग करेंगे। उन्होंने पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहे लोगों को लेकर कहा कि दावेदारी कई लोग करते हैं लेकिन पार्टी का टिकट जिसको भी मिल जायेगा उसे सब लोग चुनाव लड़ायेगें। चीमा ने दोहराते हुए कहा कि उनके पुत्र के टिकट की दावेदारी को लेकर कोई नाराज नहीं होगा।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि जिसे भी टिकट मिलेगा सब लोग उसे चुनाव लड़ायेगें। विधायक चीमा ने कहा कि त्रिलोक सिंह चीमा उनके साथ लंबे समय से राजनीतिक अनुभव ले चुके हैं। जिस तरह से बीस वर्षों तक उन्होंने काशीपुर में विकास किया और जनता की सेवा की है। त्रिलोक सिंह चीमा भी उसी तरह से शहर की सेवा करेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि जल्द ही त्रिलोक सिंह चीमा को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा। इस मौके पर त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित है। कृषि क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा इस समय कृषि सेक्टर खतरे में है। कृषि कानूनों को लेकर उन्होने कहा कि अगर इनमें कोई समस्या है तो उसे मिल जुलकर हल करना होगा। किसान आंदोलन से किसानों की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार द्वारा इसका हल निकाल लिया जाएगा। इस दौरान काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि त्रिलोक सिंह चीमा उनके साथ लंबे समय से राजनीतिक अनुभव ले चुके हैं और उनके हर चुनाव में बेटे का बहुत योगदान रहा है। जिस तरह से बीस वर्षों तक उन्होंने काशीपुर में विकास किया और जनता की सेवा की है। त्रिलोक सिंह चीमा भी उसी तरह उनके पद चिन्हों पर चलते हुए शहर की सेवा करेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि जल्द ही त्रिलोक सिंह चीमा को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा। वहीं त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से वह प्रभावित है। कृषि क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा इस समय कृषि सेक्टर खतरे में है। कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इनमें कोई समस्या है तो उसे मिल जुलकर हल करना होगा। किसान आंदोलन से किसानों की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही इसका समाधान हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *