February 7, 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मोर्चा में कुमाऊं सह संयोजक पद से काशीपुर ज़िला ऊधम सिंह नगर के बलकार सिंह को नवाजा गया है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री अजेय जी और किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट की संस्तुति पर यह नियुक्ति की है। इसके अलावा जीवन चंद्र भट्ट (नैनीताल) ललित मोहन सिंह नेगी (हल्द्वानी), गढ़वाल से पवन चौधरी (देहरादून), गढ़वाल सह संयोजक सचिन झबरेड़ी (हरिद्वार), भगत सिंह नेगी(चमोली), मनोज जोशी (कालाढूंगी), प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह मेहता हल्द्वानी से है। बलकार सिंह के मुताबिक पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस पद का दायित्व के रूप में इस जिम्मेदारी का एक नई ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे। आपको बता दें कि बलकार सिंह भारतीय जनता पार्टी में दूरगामी सोच रखने वाले व्यक्तित्व माने जाते हैं, जो अपनी कार्यशैली से पार्टी व लोगो के मन मे भरोसा बनाये हुये है। वह हमेशा सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *