February 7, 2026

दिन-ब-दिन काशीपुर का नाम स्वास्थ्य पटल पर नाम रोशन करते हुए बीते दिनों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कांस्य पदक प्राप्त करने वाले काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल ने अब एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए अब डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ कर दिया। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए कार्ड के अंतर्गत डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सेंटर का शुभारम्भ स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने संयुक्त रूप से किया।

ख़बर प्रवाह न्यूज़ पोर्टल पर स्वतंत्रता दिवस के अपने विज्ञापन देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇

खबर प्रवाह न्यूज़ पोर्टल पर स्वतंत्रता दिवस के अपने वीडियो विज्ञापन देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇

संजीवनी अस्पताल के डायलेसिस के स्पेशलिस्ट डॉ. राजेश ने बताया कि काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सुविधायें बेहतर और उच्च कोटि की हों इसके लिए अस्पताल प्रबंधन हमेशा तत्पर है। उन्होंने बताया कि कि डायलिसिस सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड धारक के साथ ही गैर आयुष्मान कार्ड धारक को भी यहाँ डायलिसिस में छूट दी जायेगी। संजीवनी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर के शुभारंभ के मौके पर मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, जसपुर के ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर काशीपुर व्यापार मंडल के महामंत्री अमन बाली समेत अनेक गणमान्य लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर कार्य के लिए मुकेश चावला, मनीष चावला व चिकित्सकों के साथ समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य लोगों में गुरुबख्श सिंह बग्गा,रवि डोगरा सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद फिरोज हुसैन, पार्षद माजिद हुसैन चौधरी, अमित सक्सैना आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *