February 7, 2026

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी एवं दीपक बाली को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया है। पार्टी के इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी और ढोल नगाडो की थाप पर नाचते हुए बाली को फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस नई घोषणा से लगभग तय हो गया है कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में काशीपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस मौके पर दीपक बाली ने अपनी इस नई जिम्मेदारी के प्रति कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरेंगे और पार्टी व कार्यकर्ताओं को कतई निराश नहीं होने देंगे।

जहां एक तरफ भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर कोई घोषणा करना तो दूर उल्टे अपने आंतरिक झगड़ों में फंसी हुई है वही आम आदमी पार्टी इन पार्टियों से लगातार चार कदम आगे बढ़ती नजर आ रही है और आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। पार्टी इस बार मिशन 2022 में न सिर्फ चुनावी दांव आजमाएगी बल्कि वह पूरी तरह चुनाव जीतने का मन बना कर मैदान में आ डटी है, इसको लेकर पार्टी ने अभी से रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। संगठन के विस्तार को लेकर आप ने 10 विधानसभाओं के लिए प्रभारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। कुल मिलाकर जिन्हें विधानसभा प्रभारी घोषित किया गया है वही आगामी चुनाव में पार्टी के विधायक पद के उम्मीदवार होंगे।

दीपक बाली को विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप विर्क जिलाध्यक्ष मुकेश चावला उपाध्यक्ष अमन बाली साधु सिंह एडवोकेट रघुनाथ अरोरा केके जोशी जसपुर से वरिष्ठ आप नेता अजय अग्रवाल डॉक्टर यूनुस चौधरी सरदार सूबा सिंह काशीपुर महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक जिला महामंत्री अभिताभ सक्सेना अमित सक्सेना प्रवीण कुमार अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस परवाना युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष कक्कड युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष सोहेल अब्बास विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती उषा खोकर पूर्व तहसीलदार मनोरथ लाल लखचोरा डॉ विजय शर्मा युवा महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित आमिर हुसैन अमित रस्तोगी एडवोकेट संजीव शर्मा मनोज कुमार शर्मा संजय पांचाल लकी माहेश्वरी अजयवीर यादव विनोद सिंह नेगी गौरव दहिया दीपक प्रजापति महेंद्र सिंह रवि शंकर नील कमल शर्मा शिवम चौधरी प्रदीप कुमार आरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं आप कार्यकर्ताओं ने दीपक बाली को पार्टी कार्यालय पहुंचते ही फूल मालाओं से लाद दिया और ढोल नगाडो की थाप पर नाचते हुए शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की । इस अवसर पर आप कार्यालय पर मिठाइयाँ बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *