March 24, 2026

हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के जोर पकड़ते धंधे पर एक बार फिर हल्द्वानी पुलिस ने चोट की है। पुलिस ने इस बार स्पा सेंटर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच युवतियों को रेस्क्यू किया है। जबकि इस दौरान स्पा सेंटर के दो संचालक और चार युवक फरार हो गए।

आपको बताते चलें कि इसके पहले भी बीते दिनों पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर में छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को रेस्कयू किया था। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी स्पा सेंटर संचालक मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चला रहे हैं। स्पा सेंटर की आड में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने आज हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के एक स्पा सेंटर में छापामारी कर मौके से 5 लड़कियों को रिकवर किया है। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान चार युवक और दो संचालक मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी जगदीश चंद्र के मुताबिक दुर्गा सिटी सेंटर में स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार चल जा रहा था जिसके बाद आज टीम ने यहां छापामारी की। रिकवर की गई लड़कियां दिल्ली और पड़ोसी जिले उधम सिंह नगर की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। साथ ही स्पा सेंटर को सील किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस लगातार स्पा सेंटरों में छापामारी कर रही है 1 हफ्ते के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इसी सप्ताह पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर में छापामारी कर आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को रिसीवर कर स्पा सेंटर को सील किया था। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटरो में हडकंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *