February 7, 2026

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी आज काशीपुर पहुंचे काशीपुर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें रैली के रूप में कांग्रेश नव चेतना भवन तक लाया गया। जहां उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। दरअसल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में बीते दिनों संगठन में उथलपुथल के बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के साथ ही चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे जिसमें उधम सिंह नगर जिले से तिलक राज बेहड़ भुवन कापड़ी शामिल थे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज भुवन कापड़ी पहली बार काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा नागनाथ मंदिर के पास स्थित प्रेक्षाग्रह से कांग्रेसी नवचेतना भवन तक बाइक और कार रैली के रूप में लाया गया। इस दौरान कांग्रेस नव चेतना भवन में भुवन कापड़ी के स्वागत में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने प्रथम बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री तिलकराज बेहड़ को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस हाईकमान पार्टी में तिलकराज बेहड़ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर तराई में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भयभीत है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश में जिस प्रकार से नई कार्यकारिणी में चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूत स्थिति में मिशन 2022 फतेह करने के लिए तैयार है। अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया। कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज का स्वागत करने वालों सुभाष बेहड़, उमेश जोशी एडवोकेट, डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, मनोज जोशी एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, अब्दुल अजीज कुरैशी, राकेश नरूला, उमा वात्सल्य, माजिद अली, अलका पाल, अफसर अली , दीपक वर्मा, मुशर्रफ हुसैन, गीता चौहान, हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट, सुरेश शर्मा, आशीष अरोड़ा, त्रिलोक अधिकारी ब्रह्मा सिंह पाल सफीक अहमद अंसारी राजीव चौधरी, वीर सिंह ग्रेवाल, जतिन नरूला, इन्दुमान, लक्ष्मी गर्ग, लता शर्मा, सचिन एडवोकेट ,अनीस अंसारी, चेतन अरोरा, जफर मुन्ना, प्रीत बम ,रवि ढींगरा नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *