February 7, 2026

आपने अब तक अपने जीवन में त्रेता युग की कहानी के रूप में भगवान श्री कृष्ण के मामा कंस के क्रूर की चर्चा सुनी थी। आज हम आपको कलयुग के कंस के बारे में बताते हैं जिसने ना केवल अपने रिश्ते की बहन का ही कत्ल कर दिया बल्कि उसके तीन मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।

मृतका रेखा

जी हां यह घटना है उत्तर प्रदेश के आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूचा साधुराम मोहल्ले की, जहां की रहने वाली रेखा नामक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों का हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि रेखा का रिश्ते का भाई संतोष नामक युवक निकला। बीते रोज जब पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा किया तो हर कोई दंग रह गया। हर किसी की जुबान पर संतोष के लिए केवल कलयुग का कंस नामक शब्द निकल रहे थे। संतोष ने रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या बेहद क्रूरता पूर्वक तरीके से की थी। हत्याकांड के बाद आसपास के लोग यह समझ भी नहीं पा रहे थे कि घर से नहीं निकलने वाली रेखा की किसी से दुश्मनी भी हो सकती है।

आपको बताते चलें कि जिन हाथों में रेखा रक्षाबंधन पर राखी बांधा करती थी, उन्हीं हाथों ने उसकी और उसके बच्चों की हत्या कर दी। ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था हत्याकांड के खुलासे के बाद रेखा के पिता विनोद ने बताया कि वह अब संतोष और उसके साथियों को फांसी से बढ़कर सजा दिलाना चाहता है। उन्होंने संतोष के परिवार से नाता तोड़ लिया है। विनोद ने बताया कि संतोष उनकी बुआ के बेटे का लड़का है वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है रेखा और संतोष की उम्र लगभग बराबर है। घर भी दोनों के आसपास ही हैं, इस कारण रेखा और संतोष बचपन में साथ ही खेलते थे। रेखा संतोष को राखी बांधने लगी। पति से अलग होने के बाद उसने संतोष को अपने घर आने की ही अनुमति दे रखी थी। वह उस पर बहुत भरोसा करती थी, मगर पुलिस ने जब हत्याकांड का खुलासा किया तो हर कोई ढंग रह गया। रेखा के पिता विनोद राठौर छत्तीसगढ़ में रह रहे थे। रेखा की परवरिश अपने चाचा के घर में हुई थी। रेखा की शादी भी दादी ने की थी। रेखा का 2 साल पहले अपने पति सुनील से तलाक हो गया था। वह अपने तीन बच्चों वंश, पारस और माही के साथ रह रही थी। बीते 22 जुलाई को चारों के शव घर में मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *