
Share This News!
देहरादून 17 अगस्त 2021
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के देहरादून आगमन पर, जसपुर विधानसभा क्षेत्र से आप नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी के साथ 300 से अधिक आप कार्यकर्ता देहरादून “संकल्प यात्रा” में शामिल हुए।

बता दें कि सुबह तड़के ही 45 गाडियों में सवार कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में जसपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र होकर देहरादून परेड ग्राउंड की ओर निकल पड़े।

प्रदेश भर से आए हुए कार्यकर्ता सर्वप्रथम परेड ग्राउंड में इकट्ठा हुए फिर पैदल मार्च करते हुए घंटाघर चौक पहुंचकर रोड शो की शक्ल में आप नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में, अरविंद केजरीवाल के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का हुजूम और उत्साह देखते ही बनता था, देश भक्ति के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल देशभक्ति पूर्ण था। रोड शो घंटाघर चौक से शुरू होकर दिलाराम चौक पर जाकर खत्म हुआ।

इस दौरान शहर में जाम की स्तिथि बनी रही। रोड शो समाप्त होने के बाद, बीजापुर गेस्ट हाउस में अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन केक काटकर बनाया गया। इससे पूर्व सर्वे चौक स्थित ऑडोटोरियम में कर्नल कोठियाल को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की।

चुने गए प्रत्याशियों के साथ अरविंद केजरीवाल ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और आगे होने वाले कार्यक्रमों को भी निर्धारित किया। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने इन घोषणाओं के लिए अरविंद केजरीवाल जी का आभार व्यक्त किया और कर्नल कोठियाल को बधाई दी।



