February 7, 2026

उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना आज काशीपुर पहुंचीं। काशीपुर में द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में महिला कांग्रेस के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य व महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा बुके व शॉल ओढ़ाकर उनका जोरदार स्वागत किया। महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना व नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने घोड़ा- तांगा पर बैठकर बढ़ते पेट्रोल व डीजल कीमतों का विरोध जताया। साथ ही नवचेतना भवन से महाराणा प्रताप चौक तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस नवचेतना भवन में मौजूद महिला व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना ने महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमें बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई अपने चरम पर है। साथ ही उन्होंने कहा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो से कांग्रेस की योजनाओं को घर-घर, जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाए जाने की अपील की।

बैठक के बाद महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना व नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने घोड़ा- तांगा पर बैठकर बढ़ते पेट्रोल व डीजल कीमतों का विरोध जताया। साथ ही नवचेतना भवन से महाराणा प्रताप चौक तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वही कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर विमला गुड़िया, मणि माला सिंह, पीसीसी सचिव अलका पाल, मुक्ता सिंह, इंदुमान, कल्पना गुड़िया, मनीष देवी, अजीता शर्मा, गीता चौहान के अलावा विनोद वात्सल्य, संजय चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, विमल गुड़िया, जय सिंह गौतम, मोहित चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *