
Share This News!
जसपुर: 8 अगस्त 2021 विकासखंड के ग्राम बैलजुड़ी स्थित केजीएन चौराहे पर जनता पैथोलॉजी का आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. यूनुस ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में पैथोलॉजी सबसे पुराने चिकित्सा विषयों में से एक है। पैथोलॉजी का इतिहास इस्लामी संस्कृति के स्वर्ण युग से जुड़ा हुआ है, जब डॉक्टरों ने अपने मरीज की बातचीत के लिए वैज्ञानिक पद्धति को लागू करना शुरू किया।

उदाहरण के लिए, चिकित्सकों ने बीमारियों के कारणों और परिणामों के बीच संबंध बनाना शुरू कर दिया और उन्होंने अपने रोगियों के निदान के लिए वैज्ञानिक जानकारी का उपयोग करना शुरू कर दिया। इस मौके पर मौलाना कलीम साहब, डॉ. आरिफ चौधरी, डॉ. तौफीक चौधरी, शमसुद्दीन चौधरी, इब्ले हसन, नमन सिंह व देवेंद्र सिंह इदि तमाम लोग थे।


