February 7, 2026

नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के महासचिव सोनू हसन को गिरफ्तार किया है इस गैंगरेप मामले में पोक्सो एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है लेकिन इनमें सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ।

जिला संयोजक करन भारद्धाज ने कहा यह हमारे प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि जहां पर हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है वहां ऐसा नीच कृत्य करने वाले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता को समाज में रहने के लिए जगह नहीं देनी चाहिए ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल यह मांग करती है कि गैंग रेप मामले में जितने भी आरोपी हैं उनको पुलिस जल्द से जल्द दबिश देकर तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करे। ताकि सबूतों के साथ छेड़ छाड़ ना किया जा सके, साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे सटीक साक्ष्य एवं मजबूत केस बनाया जाए ताकि आरोपी किसी संदेह का लाभ लेते हुए बच ना पाए ।
इस मामले में प्रशासन और सरकार फास्ट्रैक गठित कर जल्द ही सुनवाई करके आरोपियों को कठोर से कठोर सजा मिले ताकि भविष्य में कोई ऐसी ओछी हरकत करने का दुस्साहस ना कर सके और पीड़िता को न्याय मिले।
विरोध प्रदर्शन में वहां जिला संयोजक करन भारद्वाज सुमित सिंह रावत हर्षित चौहान सजल मेहरोत्रा सिद्धार्थ वाधवा अभिषेक बलोदी एवं अनंत रस्तोगी मानस मित्तल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *