February 7, 2026

महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। रविवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष की थीं। निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और पंजाब सरकार में पूर्व खेल निदेशक (महिला) थीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह भी पीजीआई चंडीगढ़ में आईसीयू में भर्ती हैं। इस वजह से वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। रोम ओलंपिक के बाद दोनों ने की थी शादी मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान थीं। रोम ओलंपिक के बाद उनकी शादी हो गई थीं। जब दोनों इंडो-सिलोन खेलों में हिस्सा ले रहे थे तभी उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। एक बार निर्मल ने किसी पत्रकार से बातचीत में कहा था कि शादी से पहले मिल्खा सिंह की बहुत बड़ी फैन थी और ऑटोग्राफ लेती रहती थी। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा जीव मिल्खा सिंह एक मशहूर गोल्फर हैं। वर्ष 1999 में मिल्खा ने शहीद हवलदार बिक्रम सिंह के सात वर्षीय पुत्र को गोद लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *