February 7, 2026

ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने जिले के कोतवाली,थानों और पुलिस चौकियों में 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले जिले के कुल 292 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। दरअसल पुलिस विभाग में 3 वर्षों से अधिक एक स्थान पर नियुक्त न रहने का नियम है। इसी नियम के अनुसार जिले के एसएसपी ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *