April 21, 2025
15_12_2018-16_11_2018-congress_candidate_punjabpo_18641655_18751691_21162876.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल और तिलक राज बेहड़ सहित चार कार्यकारी अध्यक्ष का नाम फाइनल हो गया है

प्रीतम  सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया है और गणेश गोदियाल को नया अध्यक्ष बना दिया है।

कांग्रेस हाईकमान ने साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बना दिये हैं। पार्टी ने उत्तराखंड में चार कार्यकारी अध्यक्षों को भी मनोनीत किया है। =कुमाऊँ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी जीतराम तथा रंजीत रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष प्रदीप टम्टा उपाध्यक्ष तथा दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। वहीं आर्येन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page