February 7, 2026

बीते रोज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तौर पर नियुक्त किए गए काशीपुर के आप कार्यकर्ता और प्रसिद्ध उद्यमी तथा समाजसेवी दीपक बाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर प्रदेश का मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

आपको बता दें कि बीते रोज देहरादून में पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया था, जिसमें 5 उपाध्यक्ष तथा चार संयुक्त सचिव नियुक्त किये गए थे। आज सुबह देहरादून से काशीपुर पहुंचे पार्टी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आज आम आदमी पार्टी के रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा कहा कि पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष पद से नवाजा है वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे तथा प्रदेश के आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाएंगे तथा प्रदेश की जो समस्याएं हैं उनको दूर करने का प्रयास करेंगे। बीते दिनों बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधते हुए उनके द्वारा प्रदेश की अध्यापिका के अपमान की बात दोहराते हुए कहा कि उस मामले में प्रदेश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माफी नहीं मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *