
Share This News!
काशीपुर। हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 एवं मां जगत जननी दुर्गा के नवरात्रों के अवसर पर यहां नगर निगम परिसर में श्री दुर्गा जागरण मंडली एवं हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन द्वारा मां की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के यजमान महापौर दीपक बाली एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली रहे। कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें मां के भजनों पर भक्तजन झूम उठे और माता के जयकारो से पूरा नगर निगम क्षेत्र गूंज उठा। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में नगर के गणमान्य एवं आम लोगों सहित नगर निगम परिवार के लोगों ने भी बढ़ चढकर भाग लिया। निशा अरोरा ने मां के सुंदर भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय भाटिया सपत्नीक मुकेश पाहवा राजीव सेतिया काका डाबर मुद्रा बाली अनिल चावला चेतन अरोरा पंकज टंडन अशोक अरोरा भारत बरेजा गुरबख्श सिंह बग्गा लवीश अरोरा भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह सर्वेश बाली प्रेम प्रकाश नेगी पार्षद वैशाली गुप्ता मयंक मेहता अनीता कांबोज अंजना सीमा सागर प्रिंस बाली सुरेश सैनी गुरविंदर सिंह चंडोक अनिल कुमार संदीप मोनू मनोज बाली अमन बाली अवध अग्रवाल मुकेश चावला गौरव गुप्ता शशिकांत गुप्ता महेंद्र खुराना नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा मनोज कौशिक राजीव घई चक्रेश जैन चिम्मनलाल छाबड़ा सहित सैकड़ो स्त्री पुरुष मौजूद रहे।