April 22, 2025
IMG_COM_202503231338420230.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम का आयोजन काशीपुर के खंड विकास कार्यालय में किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान सरकार की उपलब्धियां और भविष्य के योजनाओं के बारे में बताया।वही  प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि धामी सरकार के तीन वर्ष केवल समय का एक पड़ाव नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विकास का स्वर्ण काल साबित हुए हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है, जिससे राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी की युवा मुख्यमंत्री के इन्हीं विकास कार्यों की निरंतर प्रगति के चलते वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड देश का का पहला विकसित राज्य बनकर उभरेगा। किसानों के उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं। महापौर ने धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। युवा मुख्यमंत्री ने किए गए सभी चुनावी वादों को धरातल पर उतारकर सिद्ध कर दिया है कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास कार्यालय के सभागार में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा महापौर दीपक बाली पी सी यू अध्यक्ष राम मल्होत्रा, मुक्ता सिंह,डॉo यशपाल रावत,आशीष गुप्ता गुरविंदर सिंह चंडोक,आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ,पूर्व मेयर उषा चौधरी,बृजेश पाल,कल्पना राणा, पार्षद रवि प्रजापति, कुलदीप शर्मा , प्रिंस बाली, गुरविंदर चंडोक , संजय शर्मा, पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी,गुरबक्श बग्गा जी,लवीश अरोरा,सतनाम रविपाल,रीती नागर,मंजू यादव,राजदीपिका,कविता यादव,
निशा चौहान सहित सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page