
Share This News!
वॉशिंगटन:अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने बिताने के बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स का क्रू 9 ड्रैगन यान फ्लोरिडा के तट पर महासागर में लैंड कर चुका है। नासा ने पुष्टि की है कि 19 मार्च की सुबह भारतीय समय के मुताबिक ठीक 3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित रूप से उतरा। इस ऐतिहासिक वापसी के साथ, नासा लगातार मिशन से जुड़ी जानकारी साझा कर रहा है।
स्पेसएक्स का यह क्रू मिशन 15 मार्च को अंतरिक्ष में भेजा गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को इस मिशन की जिम्मेदारी सौंपी थी ताकि दोनों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित वापस लौट सकें। हालांकि, कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण मिशन में देरी हुई, लेकिन अंततः 17 घंटे की यात्रा के बाद यह सफलतापूर्वक पूरा हो गया। सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी से जुड़ी हर अपडेट के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने फ्लोरिडा तट पर सफल स्पलैशडाउन के बाद स्पेसएक्स क्रू 9 ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकाले जाने के बाद हाथ हिलाया और मुस्कुराईं।नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी का सीधा प्रसारण किया है। अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर दुनियाभर की नजरें थीं। सब उनकी सुरक्षित वापसी के लिए दुआ कर रहे थे।