
Share This News!
खटीमा, 15 मार्च ,2025 (सू0वि0)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निजी आवास नगला तराई पहुंच कर होली के पावन पर्व पर अपनी माताजी श्रीमती बिशाना देवी को ग़ुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।इसके बाद मुख्य्मंत्री ने अपने निजी आवास पर लोगों से मिले व ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री लोहिया हेड केम्प कार्यालय मे जनता की समस्या भी सुनी व सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान मेयर रुद्रपुर विकाश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉo प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, अमित नारंग गणेश जोशी, अमित जोशी , जीवन पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित बढ़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।