March 12, 2025
IMG_COM_202503101614447550.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर:भाजपा जनता पार्टी ने मनोज पाल को भाजपा का नया काशीपुर जिलाअध्यक्ष घोषित कर दिया है इससे पहले वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सहित अनेक पदों पर रहे हैं मनोज पाल को काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

नवनियुक्त भाजपा काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल को पार्टी के नेताओं,और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए।

बता दे कि काशीपुर के नवीन मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक हुई,जिसमें काशीपुर से नए भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन लेकर को मंथन हुआ, बैठक में राजेंद्र बिष्ट चुनाव अधिकारी, देवेंद्र भसील पर्यवेक्षक, गुंजन सुखीजा,काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे,  निवर्तमान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विकासखंड जसपुर गुरताज सिंह भुल्लर, गुरविंदर सिंह चंडोक, उषा चौधरी सहित तमाम भाजपा नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन मोहन बिष्ट ने किया।

बैठक में चुनाव अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने मनोज पाल को भाजपा का नया काशीपुर जिला अध्यक्ष घोषित किया। नाम घोषणा के साथ ही यहां मौजूद भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष मनोज पाल का  फूल माला पहनाकर उनको बधाई दी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

जसपुर ब्लॉक के निवर्तमान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर ने नवनियुक्त काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल को  बधाई  एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि, हमें विश्वास हैं कि मनोज पाल जिले में भाजपा को नई ऊंचाई तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे,पार्टी के साथ साथ युवा शक्ति को मजबूती मिलेगी। और उनके अनुभव और कार्य कुशलता से जिले के संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इधर काशीपुर जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलते ही नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है और मैं पार्टी के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।उन्होंने कहा कि में पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा ही साथ ही भरोसा दिलाया कि पार्टी की रीति नीति और अपेक्षा के अनुसार संगठन में कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेते हुए संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा।

बधाई देने वालों काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, मेयर दीपक बाली मोहन सिंह बिष्ट,गुरताज सिंह भुल्लर, गुरविंदर सिंह चंडोक,उषा चौधरी सचिन बाटला,राजेंद्र सिंह बिष्ट, इंतजार हुसैन, अर्जुन कश्यप,अभिषेक गोयल, मोहन सिंह बिष्ट, सुशील शर्मा, सीमा चौहान, कल्पना राणा, बृजेश पाल, रजत सिद्धू, डॉ सुदेश, हुकुम सिंह, मुकेश चावला, सुरेश शर्मा,सहित तमाम नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page