
Share This News!
काशीपुर:दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा मेयर दीपक बाली और वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्रा के नेतृत्व में मिठाइयों का वितरण कर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।यहां बता दे कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा और भारत माता की जय घोष करते हुए पटाखे चलाएं और मिठाई बांटी। इस दौरान मेयर काशीपुर दीपक बाली ने दिल्ली में 27 वर्षों के बाद भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने दिल्ली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई है।इस जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर दिल्ली वालों ने भरोसा जताते हुए पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाया।

भाजपा नेता राम मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के साथ मतदाताओं का दिल भी जीता है। इसी का परिणाम है कि 27 वर्षों बाद भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है।भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने दिल्ली जीत पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है उन्होंने 27 साल बाद भाजपा की दिल्ली में सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए दिल्ली की जनता का आभार जताया।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत का जश्न मनाया।कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, पूर्व महापौर उषा चौधरी, मुक्ता सिंह, शशांक सिंह, राहुल पैगिया, राजकुमार यादव, कैलाश प्रजापति, प्रभात साहनी, चेतन अरोरा, मुकेश पाहवा, रवि पाल, प्रियंका अग्रवाल, रजत सिद्धू, शिवांश गोले, रवि अरोरा, धीरज वर्मा, इंतजार हुसैन, कविता यादव, मुकेश चावला, अतुल पांडे, अमन बाली, जतिन नरूला, अनीता कांबोज, रवि प्रजापति, राजकुमार सेठी, सर्वेश बाली, तेजवीर चौहान, सुशील शर्मा, बिट्टू राणा, अजय टंडन बोकी, आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।