April 10, 2026
IMG_COM_202604101503051350.jpeg
काशीपुर

काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र में स्थित प्राचीन कुएं और हिंदू धोबी समाज की धर्मशाला के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम महापौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि छावनी मोड़ के समीप पठानों वाली गली से सटी गली में एक प्राचीन कुआं और धर्मशाला स्थित है, जहां पूर्व में समाज के लोग विभिन्न सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करते थे।
मोहल्लेवासियों ने अवगत कराया कि वर्तमान में धर्मशाला जर्जर हालत में पहुंच चुकी है, जबकि कुएं का पानी भी लंबे समय से सफाई न होने के कारण दूषित हो गया है। ऐसे में इस ऐतिहासिक स्थल का अस्तित्व खतरे में है।
ज्ञापन के माध्यम से महापौर से अनुरोध किया गया कि प्राचीन कुएं की साफ-सफाई कर उसे पुनर्जीवित किया जाए तथा धर्मशाला का जीर्णोद्धार कर वहां बैठने व सामाजिक गतिविधियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं, जिससे हिंदू धोबी समाज के लोग पुनः अपने सामाजिक कार्य सुचारू रूप से संचालित कर सकें।महापौर ने लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस जनहित के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही पूरा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *