काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने अल्मोड़ा जिले के मोहान स्थित आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित इंडियन मेडिसिनल फार्मास्यूटिकल कंपनी लिमिटेड (IMPCL) में शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण छात्रों के लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कंपनी में बनने वाली युनानी, आयुर्वैदिक दवाओं को बनते हुए देखा एवं उनके बारे में अनेक प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की।

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए समस्त छात्रों को शुभकामनाएं दी। कंपनी विजिट के बाद छात्रों को कॉलेज की तरफ से जिम कॉर्बेट म्यूजियम भी घुमाया गया, जिसमें पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीव जंतु एवं जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बारे में संपूर्ण जानकारी छात्रों ने प्राप्त की। इस दौरान कॉलेज आफ फार्मेसी के बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में वाइस प्रिंसिपल डॉ अमित सेन, विभागाध्यक्ष हिमांशु लोहनी, असिस्टेंट प्रोफेसर वसुधा नेगी, अतुल कुमार, शुभम कुमार, शिवानी प्रजापति, दक्ष भारद्वाज, स्तुति शर्मा आदि मौजूद रहे। कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने इस शैक्षणिक इंडस्ट्रियल टूर की सराहना की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।


