April 7, 2026
img-20260407-wa00273670619394213939183.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्री साईं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा वर्ल्ड हेल्थ दिवस पर निकाली गई रैली। श्री साईं नर्सिंग कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने विश्व हेल्थ दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को जागरूक किया डब्लू एच ओ के अनुसार 2026 की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर काम करें व विज्ञान का साथ दें।

इस थीम पर विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और हेल्दी रहने के टिप्स दिए और आजकल की दिनचर्या के हिसाब से मानसिक स्वास्थ्य पर लोगों का ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है उसके बारे में बताया व नुक्कड़ नाटक के द्वारा सभी को जागरूक किया सभी विद्यार्थियों ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर पहुंचकर बैनर पोस्टर लेकर मरीजों एवं लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया तथा इसके बाद वहां से रैली निकालते हुए सुभाष चौक पहुंचकर वहां भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विश्व हेल्थ दिवस जो कि प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है बताया, इस मौके पर नुक्कड़ नाटक करने वाले छात्राएं खुशी का प्रतिष्ठा मोनिका रीतिभा, तानिया अब्दुल रहमान, कल्पना, हारून, अदीबा,एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार, प्राचार्य प्रवेंद्र शर्मा, हिना, शिवम कुमार, नीमा बिष्ट, पुजा ऐरी, श्वेता टमटा, नवजीत कौर, नदीम, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *